कौशाम्बी, नवम्बर 19 -- महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को व्यास ने भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो गए। कथा व्यास आचार्य अखिलेश महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार और पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुईं तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वह स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण लेकर वसुदेव गोकुल पहुंच गए। इस दौरान भक्तों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.