रामपुर, मई 30 -- रामपुर। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिवस शनिवार को कथा वाचक पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने ज्योतिर्लिंग की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने कथा में प्रवचन देते हुए भक्तों को बताया कि भगवान शिव के छोटे पुत्र गणेश, कार्तिकेय से पहले विवाह करने चाहते थे। माता पार्वती और शिव जी ने उनका विवाह करा दिया। कथा व्यास ने तीसरे ज्योतिर्लिंग महाकाल की कथा भी सुनाई। इस अवसर पर कथा में दर्जनों भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सती वियोग में शिव के तांडव और शक्तिपीठों के स्थापना की सुनाई कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...