लखीमपुरखीरी, मई 21 -- व्यासपुर गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नीमगांव व रजागंज द्वारा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। यहां बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बनाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतन आनंद व डॉ. हरवीर गंगवार ने खांसी, जुकाम, श्वास रोग, गले के रोग, भूख न लगना, पाचन विकार, मूत्र व त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की जांच की गई। आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली व आयुर्वेदिक चिकित्सा व योग के प्रति जागरूक भी किया गया। योग प्रशिक्षक अमित कुमार, योग सहायक रुचि शुक्ला ने लोगों को योगाभ्यास कराते हुए स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार के सेवन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- 1400 मेडिकल स्टोर बंद, हड़ताल बनी मरीजों के लिए सजा शिविर में सर्वेश कुमार सहित अंकित ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...