व्यासपुर की टीम ने जीता दूसरे दिन का क्रिकेट मुकाबला
इटावा औरैया, जून 2 -- महेवा। गांव विनायकपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन व्यासपुर एवं लालपुर के बीच मैच आयोजित हुआ। मैच का शुभारंभ समाजसेवी पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया। मैच में पहले खेलते हुए व्यासपुर की टीम ने कुल 103 रन बनाए जवाब में लालपुर की टीम सोनू चौहान की अगुवाई में खेलते हुए कुल 80 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच कप्तान पारस को चुना गया। आयोजन समिति के ईशु त्रिपाठी, गोलू यादव, विराट दीक्षित, ऋषि यादव, सौरभ दुबे, पवन शर्मा, शिवम राजावत, कपिल राजावत, सोनू राजावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.