रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब कोयले की कीमतों पर भी दिखने लगा है। होटल, लॉज और छोटे होटल संचालकों द्वारा गैस के विकल्प के रूप में कोयले का इस्तेमाल बढ़ाने से इसकी मांग में तेजी आई है। इसके चलते कोयले के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। व्यवसायियों के अनुसार कुछ महीने पहले तक कोयला 12 से 13 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध था। लेकिन अभी इसकी कीमत बढ़कर 21 से 22 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। यानी 70 से 75% की उछाल आई है। कीमतों में इस वृद्धि ने लॉज और होटल संचालकों की लागत बढ़ा दी है। डंगराटोली स्थित एक लॉज संचालक ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के कारण कई प्रतिष्ठान खर्च कम करने के लिए कोयले का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, कोयले से खाना बनाने में गैस की तुलना में अधिक समय लग...