सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। व्यावसायिक गैस की किल्लत का असर होटलों एवं मठ मंदिरों में साफ दिख रहा है। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारी वैकल्पिक साधनों का उपयोग तो कर रहें है। लेकिन उनको अपने मेनू में काफी बदलाव करना पड़ा है। कोयला व लकड़ी का डिमांड बढ़ जाने से उसके दर में भी बदलाव हुआ है। जिससे किचन संचालक की लागत काफी बढ़ गयी है। साथ ही साफ-सफाई के साथ धूंआ की समस्या हो गयी है। इस वजह से कई रेस्टोरेंट में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं फूटपाथ पर दुकानदारी करने वालों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ी है। गैस नहीं मिलने से होटल व रेस्टोरेंट में जहां एक ओर मेनू में बदलाव हुआ है, वहीं दूसरी ओर स्टॉफ व कामगारों को भी निकाले जाने की सूचना है। रेस्टोरेंट संचालक कहते हैं कि गैस का असर व्यवसाय पर काफी पड़ा है। एक संचालक ने बताया कि जैसे ही गैस के विकल्प की व्...