सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानदारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिले में छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान और रेहड़ी मिलाकर लगभग दो सौ से अधिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। गैस की आपूर्ति ठप होने के बाद इन व्यवसायियों के सामने या तो वैकल्पिक व्यवस्था करने या फिर अस्थायी रूप से दुकान बंद करने की स्थिति बन गई है। इससे न केवल कारोबार प्रभावित हो रहा है बल्कि इन प्रतिष्ठानों से जुड़े सैकड़ों लोगों के रोजगार पर भी संकट मंडराने लगा है। होटल व रेस्टोरेंट संचालक सुशील सिंह ने बताया कि एक ओर सरकार गैस और पेट्रोलियम की कमी नहीं होने की बात कह रही है, वही दूसरी ओर पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई और अब उसकी आपूर्ति भी बंद कर दी गई है...