रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य में व्यावसायिक शिक्षण से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। कांके स्थित वेंचर स्किल इंडिया, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में हुई प्रतियोगिता में जिलास्तर से चयनित विद्यार्थियों ने 264 प्रोजेक्ट और मॉडल्स पेश किए। ये मॉडल्स राज्य में चल रहे 11 ट्रेड कोर्स से जुड़े थे। जिलास्तर प्रतियोगिता में सभी सेक्टर्स से प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। 33 छात्रों को राज्यस्तर पर पुरस्कृत किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की सराहना की। राज्य में व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को सिर्फ रोजगार के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भी...