नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड में इस बार एक अजीब तस्वीर सामने आई है। जिन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को भविष्य की जरूरत माना जा रहा है, उनमें छात्रों ने लगभग कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इंटरमीडिएट के 15 और हाईस्कूल के 4 ऐसे कोर्स रहे, जिनमें एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया। लाखों छात्रों के बीच यह सन्नाटा कई बड़े सवाल खड़े करता है। प्रयागराज से सामने आए बोर्ड परीक्षा 2026 के आंकड़े बताते हैं कि व्यावसायिक शिक्षा को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग जितनी कोशिश कर रहे हैं, उतनी ही दूरी छात्र बनाए हुए हैं। इंटरमीडिएट में जहां कुल 25 लाख से ज्यादा छात्र पंजीकृत थे, वहीं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में संख्या बेहद कम रही। कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें एक भी छात्र नहीं पहुंचा।सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा अगर कुछ कोर्सों की बात करें तो डेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.