लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार। नगर पंचायत लातेहार द्वारा क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं नवीकरण कराने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रतिष्ठानों ने अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है या जिनका लाइसेंस समाप्त हो चुका है और उसका नवीकरण नहीं कराया गया है, वे अविलंब आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जांच के दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठान पाए जाने पर संबंधित दुकानों को सील कर दिया जाएगा। नगर पंचायत ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए जल्द से जल्द अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लें, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- मंत्री के आदेश पर भारी पड़ रहे कारोबारी, अधिकारी भी मौन
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.