व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 तक
अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़। एएमयू के वीमेंस कालिज स्थित कौशल विकास एवं करियर योजना केंद्र ने प्रमाणपत्र आधारित व्यावसायिक कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2026 कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किसी भी आयु की महिला अभ्यर्थी प्रवेश ले सकती हैं। इनका उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारपरक कौशल प्रदान करना तथा गृहिणियों, पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी महिलाओं और वंचित वर्गों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। केंद्र द्वारा वर्ड प्रोसेसिंग, वेब डिजाइनिंग एवं पब्लिकेशन, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग (पाइथन), इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग और टैली जैसे कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.