आरा, जुलाई 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समेत बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को लेकर राजभवन ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और उनमें नामांकित विद्यार्थियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- सेमेस्टर-6 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला एग्जिट का विकल्प, आवेदन कर ले सकेंगे यूजी डिग्रीराज्यपाल का पत्र राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों को यह पत्र जारी कर कहा है कि राज्य के विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समीक्षा तथा समग्र जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य स...