अररिया, मार्च 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की लंबित परीक्षा को लेकर एनएसयूआई ने रमेश झा महिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रो अखिलेश ठाकुर को बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन दिया। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की स्थिति सामान्य पाठ्यक्रमों से भी बदतर हो गई है। एक ओर जहां इन पाठ्यक्रमों का सिलेबस लगभग 16 वर्ष पुराना है। वहीं समय पर परीक्षा का आयोजन भी नहीं हो पाता है। बीसीए सुधार आंदोलन के दौरान कुलपति और छात्र संगठनों के बीच हुए समझौते के बाद सभी कॉलेजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज तक कई कॉलेजों में लैब की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही नया सिलेबस लागू किया गया है।कई कॉलेजों में प्लेसमेंट सेल और लाइब्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.