प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संचालित 20 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कैंपस स्थित दो केंद्रों पर हुई। 800 सीटों के लिए 1178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 296 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रो. विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के दो दिन बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, जिन विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होना है, उनकी प्रवेश प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...