फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वैश्विक स्तर पर खाड़ी देशों में जारी तनाव और असम, बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद गैस सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में शुक्रवार को 993 रुपये बढ़ाए हैं। वहीं पांच किलो के छोटा सिलेंडर के दाम में 261 रुपये का इजाफा किया गया है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो के छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां रेस्टोरेंट, ढाबा और पीजी संचालकों की लागत बढ़ गई है, वहीं दिहाड़ी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लिए रोजमर्रा की रसोई चलाना और मुश्किल हो गया है। स्मार्ट सिटी में 300 से अधिक छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और ढाबे हैं। जहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। वहीं दूसरी तरफ पिछले माह अमेरिका यह भी पढ़ें- 2137 के बजाय अब 3130 रुपये में मिलेगा...