बागेश्वर, मार्च 27 -- व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कमी से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई के बैनर तले व्यापारी कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बाधित है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसका सीधा असर व्यापार और रोजगार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में आर्थिक संकट के कारण परिवारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र गैस आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.