देवघर, मार्च 14 -- देवघर। तक्षशिला विद्यापीठ के डॉ.केएन झा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग के व्यवसाय विकास को नई दिशा देने तथा डाकघरों को कोस्ट सेंटर से प्रोफिट सेंटर में परिवर्तित करने के उद्येश्य से मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड परिमंडल रांची संजीव रंजन के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें विभाग के विभिन्न सेवाओं का विस्तार, राजस्व वृद्धि तथा ग्राहकों को बेहतर व आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वप्रथम मुख्य डाक महाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि बदलते समय में डाक विभाग को पारंपरिक सेवाओं के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ाना होगा। ताकि डाकघर केवल व्यय केंद्र (कोस्ट सेंटर)न रहकर लाभ केंद्र (प्रोफिट सेंटर)के रुप में विकसित हो स...