चंदौली, मई 26 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में आर्थिक विकास, महिला सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भर बनने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इस दौरान ऑनलाइन सेमिनार में देश के नौ राज्यों से महिला उद्यमी, फैकल्टी मेंबर्स, शोधकर्ता, छात्राएं, और विशेषज्ञों ने भागीदारी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहाकि व्यावसायिक कौशल विकास के माध्यम से छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में 'वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप इन इंडिया: ग्रोथ एंड चैलेंजेस' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। वक्ता हेमंत कुमार निराला ने भारत के आर्थिक विकास में महिला उद्यमिता की आवश्यकता और महिला उद्यमियों के योगदान को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता गुरु...