पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू यूनिट के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के सभागार में एक दिनी जिला स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग नौवीं से 12वीं तक के व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें 42 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपना हुनर को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि के रूप में समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने ऑटोमोटिव, आईटीएस, मीडिया एंड इंटरटेमेंट, एआई, मल्टीमिडिया एंड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, इलेक्टॉनिक्स एंड हार्डवेयर से संबंधित मॉडल तैयार कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि और ...