मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा में सोमवार से अनुसंधानकर्ताओं के लिए अनुसंधान पद्धति की नींव (रिसर्च मेथडॉलाजी फाउंडेशनस फॉर प्रैक्टिशनर्स) विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। एमबीए (एग्रीबिजनेस), इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि कराया। इस अवसर पर उन्होंने अकादमिक कठोरता, साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया एवं विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में अनुसंधान पद्धति की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साउथ कैंपस के इंचार्ज प्रो. बीएमएन कुमार करते हुए छात्रों और शिक्षकों के बीच अनुसंधान संस्कृति, क्षमता निर्माण...