अमरोहा, मार्च 9 -- मंडी धनौरा। भागीरथी देवी महाविद्यालय के संयोजन में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का दूसरे दिन स्वास्थ्य संवर्धन दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय आनंद धाम आश्रम में आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एमपी शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। नियमित व्यायाम संग संतुलित आहार एवं पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलना भी शरीर के लिए लाभदायक है। इस दौरान प्राचार्य डॉ.अभय कुमार, ममता अग्रवाल, सुधा रानी, चंचल वशिष्ठ, रश्मि चतुर्वेदी, अनिल सिरोही, हरिओम शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...