चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पश्चिम पताई निवासी मनीष श्रीवास ने थाने में तहरीर देकर वह अपने दोस्त अनिकेत श्रीवास के साथ गांव के बगीचे में व्यायाम कर रहा था। इसी दौरान पहुंचे गांव के ही सत्यवान पासवान, सुल्तान पासवान व मतलबी ने दोस्त को गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। जिस पर उसने विरोध किया। जिससे तीनो ने मिलकर उसे लाठी-डंडों व फरसे से बुरी तरह मारा पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...