नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, व. सं.। व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देशभर में 'मैन्युफैक्चरर्स कॉन्फ्रेंस' करने का निर्णय लिया है। इन सम्मेलनों का मकसद हाल ही में संपन्न विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की जानकारी व्यापारियों को देना है। साथ ही केंद्रीय बजट में व्यापारियों के हितों के लिए किए गए सूक्ष्म प्रावधानों के प्रति एमएसएमई, विनिर्माण इकाइयों, व्यापारियों को जागरूक करना है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि इन सम्मेलनों में भारत-अमेरिका, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...