नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका और यूरोप के साथ व्यापार समझौते को लेकर निरंतर बात जारी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उप- व्यापार प्रतिनिधि हाल ही में भारत आए थे। दोनों देशों के बीच कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौते का दौर भी जारी है। 14वें दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है और सब कुछ अभी बेहतर स्थिति में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...