नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा और मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के विरोध में जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूर विरोधी कानूनों को खत्म करने, भूमि अधिग्रहण के नए कानून लागू करने, सर्किल रेट में वृद्धि करने, आबादियों का निस्तारण, 10 फीसदी आबादी भूखंड देने की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के व्यापारिक हित में नहीं है। वीर सिंह नागर ने कहा कि इस समझौते के तहत सस्ता कपास, पशुओं का चारा और शराब बिना शुल्क के भारत आएगी। अमेरिका के किसानों को लगभग Rs.80,000 प्रति किसान सब्सिडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.