मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से शुक्रवार को गन्नीपुर स्थित आईटीआई परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला का शुभारंभ किया गया। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इसका शुभारंभ किया। आईटीआई के प्राचार्य प्रमेश पराशर व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में 10 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी को सर्टिफिकेट दिया गया। 18 विभिन्न ट्रेड से 54 स्टॉल लगाये गये हैं। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी, कारीगर व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।इससे पूर्व एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय के सहायक निदेशक अंबुरी सालिमु राजुलु ने मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों द्वारा निर्मित विभिन...