नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन में एम्स सहित कई अस्पतालों ने लगाए हैं स्टाॅल -ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया की जांच के साथ-साथ सीपीआर का ले सकते हैं प्रशिक्षण नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपनी जरूरत व मन पसंद के सामान की खरीदारी व लजीज व्यंजनों के साथ-साथ लोग अपनी सेहत व आंखों की भी जांच करा सकते हैं।अभी 18 नवंबर तक व्यापारिक दर्शकों के ही मेले में जाने की स्वीकृति है। 19 नवंबर से आम लोगों को इस व्यापार मेले में प्रवेश मिलने लगेगा। तब इस व्यापार मेले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पेवेलियन में पहुंचकर ज्यादा लोग मेले में घूमने और खरीदारी के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा पा सकेंगे। भारत मंडपम के हॉल नंबर चार के भूतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रा...