व्यापार मंडल 11 जून को मनाएगा संकल्प दिवस
शामली, जून 4 -- संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 11 जून को प्रदेशभर में संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि संगठन के तीन प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम होते हैं। इनमें 14 मई को स्थापना दिवस, 11 जून को संकल्प दिवस तथा 22 जुलाई को संगठन के संस्थापक नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि शामिल है। इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों एवं नगर इकाइयों में किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 जून को व्यापारी संकल्प लेंगे कि वे अपने पदों की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने, ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करने तथा व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के तहत आई कैंप, रक्तदान शिविर, अस्पतालों में मरीजों को भोजन वितरण त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.