सीवान, अप्रैल 12 -- दरौंदा। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को व्यापार मंडल दरौंदा व रामगढ़ा पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्कूटनी की गई। नामांकन किए गए कुल 39 नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस संबंध में बीसीओ रामनारायण प्रसाद ने बताया कि व्यापार मंडल दरौंदा के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं रामगढ़ा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी एवं सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...