अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा की बैठक गुरूवार को कैंप कार्यालय पर हुई। जहां निर्विरोध एवं सर्व सम्मति से राजेश गर्ग को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन किशन अरोरा को चुना गया। नवागत पदाधिकारियों ने कहा कि मामू भांजा व्यापार मंडल हमेशा से मार्केट हित और व्यापारियों के हित के लिए कार्य करता है और आगे भी करेगा किसी कीमत पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे समस्या अतिक्रमण की हो जाम, यातायात, साफसफाई की। ऐसी विभिन्न समस्याओं से हमेशा नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराता आया है। जिसमें व्यापार मंडल के प्रयास से मामू भांजा रेडियो मार्केट में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। संगठन मे...