हरिद्वार, जनवरी 6 -- हरिद्वार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापार जगत से अहम पहल सामने आई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर इकाई में पहली बार महिला विंग का गठन किया गया। मंजू कोचर को इसका अध्यक्ष बनाया गया। अब तक प्रदेश और जिला स्तर पर महिला विंग का गठन नहीं हो पाया था, ऐसे में शहर स्तर पर यह शुरुआत एक नई मिसाल मानी जा रही है। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा के निर्देश पर महिला विंग का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समय की जरूरत है, ताकि महिला व्यापारी अपने मुद्दों, सुझावों और समस्याओं को संगठित मंच पर मजबूती से रख सकें। मुख्य संयोजक कमल बृजवासी ने बताया कि मंजू कोचर के नेतृत्व में महिला विंग महिला व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.