नैनीताल, अप्रैल 7 -- गरमपानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना-गरमपानी ने व्यापारियों के अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए खैरना, छड़ा और रातीघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाइयां बांटीं। अध्यक्ष नीरज जलाल ने व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने और उनके हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान मनोहर सिंह, प्रहलाद सिंह, जीवन सिंह, रक्षित साह और बसंत गोस्वामी आदि रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...