सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद व्यापारी प्रतिनिधियों ने राज्य कर विभाग कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 रूबी सिंह व ज्वाइंट कमिश्नर सुरभि गंगवार को शॉल, बुके व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा रामपुर मनिहारान एसडीएम कार्यालय में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विजयानंद पाण्डेय व सीओ अशोक सिसौदिया भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन तथा जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि भारत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आदर्श नारी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा...