शामली, मार्च 19 -- शामली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर गांधी चौक स्थित नगर अध्यक्ष विवेक बंसल के कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष एवं मां दुर्गा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में आपसी सहयोग और समरसता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, जिला महामंत्री पीयूष वर्मा, एडवोकेट निर्भय संगल, वैभव प्रकाश गोयल, प्रतीक गर्ग,विनीत कर्णवाल, सुशील चौहान, राहुल कुमार दीवाना, अंकित तुवर, विपिन अत्री, विकास सोनी, विकास गोयल, अंकित ग...