आगरा, मई 8 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिवस पर उनके कार्यकाल को याद किया। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जीवन परिचय से अवगत कराया और कहा कि उन्होंने व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया, छोटे दुकानदारों को सम्मान व पहचान दिलाई। व्यापारी समाज की आवाज़ और स्वाभिमान के प्रतीक थे। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार में राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम लोगों को शीतल शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री युवा अंकुर गुप्ता, नगर अध्यक्ष युवा अरविंद वार्ष्णेय, नगर महामंत्री किशोर अग्रवाल, सौरव वार्ष्णेय, सौरव गुप्ता, राजू अग्रवाल, अ...