हल्द्वानी, जून 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जज फार्म स्थित व्यापार मंडल सचिव गीता कांडपाल के आवास पर आंवले का पौधा रोपित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया गया। गीता कांडपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति का संरक्षण करने के लिए अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण इस अवसर पर मंजू रावत, किरण बिष्ट, कमला रौतेला, भगवती बिश्नोई, शुभि शुक्ला और कमलेश र...