व्यापार मंडल ने दो हजार अंगोछे बांटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला रेल मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी, लाल अंगौछा व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।व्यापार यह भी पढ़ें- हवन-पूजन, भंडारा और पौधरोपण के साथ मना अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.