सहारनपुर, अगस्त 14 -- सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का तिरंगे अंगवस्त्र से स्वागत किया और खादी का तिरंगा भेंट किया। शीतल टंडन ने बताया कि जनपद में विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन कई कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इस दौरान रमेश अरोड़ा, कर्नल संजय मिड्ढा, राजीव अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, राजकुमार वर्मा, हरीश खुंगर, पंकज धमीजा, द्वारकानाथ बजाज, अशोक मलिक, केएल दावड़ा, किशोर मानकटला और सुनील धमीजा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा : राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बरियाही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...