हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गैस की किल्लत और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने कहा कि सरकार के अनुसार गैस की कमी नहीं है, फिर भी बुकिंग के बाद जनता को सिलेंडर नहीं मिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हैं और संबंधित अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। संगठन ने मांग की है कि कालाबाजारी करने वालों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही, छोटे व्यापारियों के हित में कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग में पारदर्शिता लाने और नियमों को सरल बनाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.