कन्नौज, दिसम्बर 22 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात संतोष कुमार श्रीवास्तव, उनके निजी सहयोगी बाजार के दुकानदारों को सैंपल लेने के नाम पर धमकाते हैं और उनसे मोटी धनराशि की अवैध वसूली की जाती है। व्यापार मंडल का आरोप है कि जो दुकानदार पैसे देने से इनकार करते हैं, उनके विरुद्ध किसी अन्य व्यक्ति के नाम से झूठी शिकायत टाइप कराकर शासन को भेज दी जाती है। इसके बाद टीम बनाकर संबंधित दुकानों पर कार्रवाई की जाती है और सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाइयों से छिबरामऊ क्षेत्र के सभी खाद्य व्यापारी दहशत में हैं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.