सीवान, अप्रैल 20 -- दरौंदा। प्रखंड के व्यापार मंडल दरौंदा एवं रामगढ़ा पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी ने बताया कि रविवार को चुनाव कर्मियों के बीच चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। रामगढ़ा पैक्स चुनाव के लिए मध्य विद्यालय सर्वोदय रामगढ़ा तथा व्यापार मंडल चुनाव के लिए मनरेगा भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। दोनों चुनावों के लिए मतदान सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को ही देर शाम से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : सिंहपुर पूरब पैक्स के लिए मतदान जारी बीडीओ ने ब...