सोनभद्र, मार्च 15 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव की सूचना क्षेत्रीय उपजिलाधिकारी निखिल यादव को दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया। एसडीएम ने समिति के सदस्यों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।चुनाव प्रबंधन समिति के अनुसार शनिवार तक व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पांच व्यापारियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में सत्येंद्र कुमार यादव, रामकुमार जायसवाल, अलाउद्दीन, बृज किशोर गुप्ता और सैयद अली अंसारी शामिल हैं। इन नामों के...