रुद्रपुर, जनवरी 27 -- खटीमा, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव में सोमवार को कुल 11 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। मंगलवार को नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे सभी 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रबीश भटनागर, अमन अरोड़ा व तारा दत्त कांडपाल ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर कश्यप मोटवानी, विजय गुप्ता, रवि अग्रवाल, गुलफाम अली, मोहम्मद शरीफ और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव अग्रवाल, शुभम गोयल, मोहम्मद जरीफ प्रत्याशी हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर रबीश भटनागर को छाता, तारा दत्त कांडपाल को उगता सूरज और अमन अरोड़ा को कार चुनाव चिह्न मिला है। महामंत्री पद पर गुलफाम अली ...