कुशीनगर, मार्च 6 -- खड्डा,हिन्दुस्तान संवाद।व्यापार मंडल खड्डा द्वारा बुधवार की शाम गल्ला मंडी चौराहे पर 52वीं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवि व शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शमां बांधा और लोगों ने देर रात तक माहौल का आनंद लिया। इस दौरान विधायक विवेकानन्द पाण्डेय सहित तमाम लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि व्यापार मंडल का यह होली मिलन ऐतिहासिक है। वहीं व्यापार मंडल खड्डा के 52 वर्ष पूरा होने पर इसे और भव्य रूप से मनाया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ खड्डा को चमकाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर गिरजेश उपाध्याय व अध्यक्षता कर रहे अशर्फीलाल मद्धेशिया ने सकुशल होली...