सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा में शनिवार को दोपहर महिला थाना परिसर में प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यापार मंडल के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि दुद्धी में सबसे बड़ी समस्या सड़क जाम होने की है। बताया कि टेंपो, बस संचालकों को आदि वाहनों के लिए कोई भी एक सुरक्षित स्थान नहीं है, जिससे लोगों को सुविधा मिले। दुद्धी स्थित नेशनल हाईवे के किनारे टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड सहित पटरिया पर दुकान लगने से सड़क संकरा हो जा रही है, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत के माध्यम से स्टेट की जमीन को लीज पर लेकर बस, टेंपो स्टैंड को स्थापित करने की बात कही गई। इस मौके पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष क...