रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। ग्राम प्रधान के पति एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पर स्टोन क्रशर कर्मचारियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के विरोध में बुधवार को सिसौना बाजार बंद कर दिया गया। ग्रामीणों, व्यापारियों व ग्राम प्रधानों ने स्टोन क्रशर गेट के सामने धरना दिया। भाजपा नेताओं ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सिसौना स्थित एक क्रशर के कर्मियों से सड़क पर पानी का छिड़काव करने को कहा था, ताकि धूल न उड़े। इस बात को लेकर उनके भाई राजेंद्र सिंह और क्रशर कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मंगलवार देर शाम पांच हथियारबंद कर्मियों ने उनका पीछा कर बाजार में रोक लिया और लाठी-डंडों...