लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव दुर्गेश सोनी ने संगठन के पद और सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को भेजते हुए संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। दुर्गेश सोनी ने त्यागपत्र में कहा है कि पिछले कुछ समय से संगठन की कार्यकारिणी की अनदेखी संगठनात्मक निर्णयों में उचित सहभागिता का अभाव और व्यापारियों के हितों के लिए अपेक्षित रूप से कार्य नहीं किए जाने के कारण वह संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली के साथ सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करना है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यापारी हित म...