आगरा, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र वाष्र्णेय, महामंत्री डा. मोहम्मद फारुख ने जानकारी दी है कि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जिले की सभी विधान सभा व नगर इकाइयों की संगठनात्मक समीक्षा, सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए दिसंबर एवं जनवरी माह में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने सभी इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री से अपील की है कि सभी पदाधिकारी अपनी संगठनात्मक प्रगति रिपोर्ट व बैठक की तैयारियां अभी से पूरी कर लें। साथ ही कहा है कि सभी अभी से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली बैठकों व कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर लें, जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप से संपंन किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...