हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे की ओर से लिया गया। बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के चलते इसे भंग किया गया है। संस्था की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष पवन जोशी और महामंत्री पवन वर्मा के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.