इटावा औरैया, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल की पुरानी मांग सरकार द्वारा स्वीकार की गई है जिससे खाद्य विभाग लाइसेंस को आजीवन मान्यता दी गई है इसके लिए भारत सरकार के साथ साथ व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा एवं उनकी टीम को जिले के सभी व्यापारी भाइयों द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। अंत में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा के निधन पर एवं बसरेहर गुड्डू पोरवाल के निधन पर मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, शिवकांत दुबे, जयप्रकाश जैन, अखिलेश शर्मा, डॉ. हर्षित पोरवाल, संतोष सो...